बहराइच: कल्यानपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यानपुर के पास बेटे के साथ जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।