बदायूं: छिवऊकला गांव के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 28, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र छिलऊकला गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बाबूराम पुत्र भूपराम किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर उघैती जा रहे थे। कि शनिवार को थाना उघैती क्षेत्र के छिलऊकला गांव के पास कार ने बाइक सवार बाबूराम को टक्कर मार दी। जिसमें बाबूराम की मौत हो गई। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है और बाबूराम के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।