मुरैना नगर: पशुपतिनाथ मेला में फूहड़ डांस के फोटो-वीडियो करने पर मीडियाकर्मियों से अभद्रता, कोतवाली में शिकायत दर्ज
आज दोपहर पत्रकारों ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मुरैना के पशुपतिनाथ मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के लिए मंच बनाया गया है।जिस पर दबंगो ने कब्ज़ा कर उस पर दिल्ली से लाई गई डांसरों के फूहड़ डांस करवाए जा रहे हैं।जिन्हें देखने के लिए 50-50 रुपये का टिकट रखा है।जब कुछ पत्रकार कवरेज के लिए गये तो वहां दबंगो ने उनसे अभद्रता कर दी।जिसकी शिकायत पुलिस से कि गई है।