बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर: विधायक अनंत प्रताप देव को रामनवमी जुलूस का निमंत्रण, अंगवस्त्र से सम्मानित
बंशीधर नगर रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बंशीधर नगर स्थित विधायक अनंत प्रताप देव के आवास पर बजरंग दल के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें रामनवमी जुलूस में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।इस दौरान बजरंग दल के सदस्यों ने विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।