पेण्ड्रा रोड गौरेला: जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में की कार्यवाही
खनिज विभाग की जिला उड़नदस्ता टीम ने मरवाही क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत, मुरुम और गिट्टी का परिवहन करते 05 ट्रैक्टर एवं 01 जेसीबी मशीन को जप्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।खनिज विभाग की टीम ने मरवाही के सिवनी, लखनघाट, चिचगोहना और गुल्लीडांड क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।।