आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका के दिग्घी स्थित सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय यानी SKMU सभागार में कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 20 एजेंडों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए। संथाली विभाग के संथाल कल्चर स्टडी पाठ्यक्रम का परिणाम सीबीसीएस रेगुलेशन के तहत जारी करने का निर्णय लिया गया।