बलिया: दुबहड़ पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु से चार गाय और पिकअप के साथ गोतस्करी के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Oct 1, 2025 थाना दुबहड़ पुलिस और स्वाट टीम बलिया ने संयुक्त कार्रवाई में गोतस्करी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस बारे में बुधवार की शाम चार बजे थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताकि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुबह 5:30 बजे जनेश्वर मिश्र सेतु पर रामजी चौधरी, निवासी ब्यासी, दुबहड़, और अशोक कुमार, निवासी भिक्षु का डेरा, बक्सर, बिहार, को पकड़ा।