पोरसा: धर्मपुरा में रोमांचक सेमीफाइनल, लेपा टीम फाइनल में पहुंची
Porsa, Morena | Apr 23, 2026 धर्मपुरा में रोमांचक सेमीफाइनल, लेपा टीम फाइनल में पहुंची पोरसा क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में आयोजित श्री 108 बाबा श्रीचंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लेपा टीम ने साठों को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। टूर्नामेंट में करीब 12 ग्रामीण टीमों ने भाग लिया।