संत मेरी पब्लिक स्कूल, टोटो, गुमला में क्रिसमस का आयोजन बड़े धूमधाम से संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस ट्री सामने केक काटकर एवं मोमबत्तियाँ जलाकर की गई। स्कूल के निदेशक श्री रंजीत गुप्ता ने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। यह पर्व मानवता, भाईचारे, प्रेम व शांति का संदेश देता है।