रायबरेली: शहर में पटाखा बुलेट बाइक वालों पर एक्शन, मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाली गाड़ियां सीज
Raebareli, Raebareli | Jun 30, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर,मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा,डीएम व शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान,मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाली गाड़ियों को सीज किया गया,जिसको लेकर बुलेट को पटाखा बनाने वाले युवाओं में हड़कंप मच गया है। परिवहन विभाग लगातार,ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है जो सड़क नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं ।