कुडू: कुडू प्रखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घड़े-सुराही की मांग बढ़ने से कुम्हारों को राहत
Kuru, Lohardaga | Apr 23, 2026 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे देखा गया कि कड़ी धूप और तेज गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है।