सूरतगढ़ में सूर्योदय नगरी को शहर से जोड़ने वाले जर्जर ओवरब्रिज को लेकर 15 मार्च से प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया है। SDM के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन अप्रैल तक टाल दिया। समिति ने शनिवार शाम बताया कि करीब 35 लाख रुपये से मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। काम शुरू नहीं होने पर अप्रैल में फिर आंदोलन होगा।