मंदसौर: चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर शख्स को उतारा मौत के घाट, आरोपी के पिता की हत्या कर लिया अपने बेटे की मौत का बदला
मंदसौर की अभिनंदन कॉलोनी में 42 वर्षीय रवि माली की चाकू और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है,घटना के विरोध में परिजनों और माली समाज ने गांधी चौराहे पर तीन घंटे चक्काजाम किया, सीएसपी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर छह आरोपियों की तलाश जारी है,