पीलीभीत: बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग पर त्रिवेणी एक्सप्रेस से कटकर युवक की हुई मौत
पीलीभीत शहर के बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टनकपुर से चलकर आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह करीब 9:15 बजे क्रॉसिंग पर पहुंची। इसी दौरान भीड़ के बीच खड़ा लगभग 35 वर्षीय एक युवक अचानक रेलवे पटरी पर लेट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया।