मोहनिया: सदर अस्पताल भभुआ में आरटी पीसीआर किट उपलब्ध नहीं, सिविल सर्जन ने कहा- विभाग को भेजी गई है रिपोर्ट
कैमूर जिले के सदर अस्पताल भभुआ में कोविड-19 जांच के लिए आरटी पीसीआर किट उपलब्ध नहीं है । वही कैमूर सिविल सर्जन डॉक्टर चंदेश्वरी रजक ने कहा विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है बहुत जल्द उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि बिहार में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है । इस बीच सदर अस्पताल के पदाधिकारी की थोड़ी सी लापरवाही कहीं लोगों में भारी न पड़ जाए।