मोहनिया: पीएम केयर फंड से सदर अस्पताल भभुआ में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट सालों से बंद है
कैमूर जिले के सदर अस्पताल भभुआ में पीएम केयर फंड से करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट बंद है जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है और सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है । ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलेंडर गैस से करनी पड़ रही है, सिविल सर्जन ने कहा जरूरी इक्विपमेंट खराब होने से बंद है ऑक्सीजन प्लांट।