झालरापाटन: झालावाड़ के सुजीत कश्यप को राज्य स्तरीय सम्मान, पुलिस विभाग को सहयोग के लिए 'सर्वश्रेष्ठ आम नागरिक' पुरस्कार मिला
झालावाड़ निवासी सुजीत कश्यप को राज्य स्तरीय पुलिस दिवस समारोह में 'सर्वश्रेष्ठ आम नागरिक' सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर अपराधों के निवारण, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस विभाग का उल्लेखनीय सहयोग करने के लिए यह पुरस्कार मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र मीना ने शुक्रवार सुबह 11:00 प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।