राजघाट गांव में दिव्यांग लक्ष्मण मंडल को उसके ही छोटे दो भाई घुट्ठो मंडल और पप्पू मंडल ने जमीन विवाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी हालत में दिव्यांग लक्ष्मण मंडल शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही दोनों भाई के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है।