बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में सीतापुर के व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, दो लोग हुए घायल
नैनीताल हाईवे पर मंगलवार तड़के लकड़ी लदी डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इससे चालक की मौके पर मौत हो गई। हेल्पर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भोजीपुरा टोल प्लाजा के नजदीक हुआ।सीतापुर के थाना मोहली निवासी 35 वर्षीय अंगद डीसीएम का ड्राइवर था।