धमतरी: धमतरी पुलिस ने हेरोइन सहित 2.30 लाख की संपत्ति के साथ तस्कर को पकड़ा
धमतरी पुलिस ने पीजी कॉलेज के पास से हेरोइन तस्कर मुकेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। तलाशी में 4.76 ग्राम हेरोइन, नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ 21(ए) एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है। पुलिस नशे के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।