झांसी: आबकारी विभाग की टीम ने फिल्टर चौराहा और पंचवटी रेलवे क्रोसिंग पर शराब के अड्डों पर छापा, 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Jhansi, Jhansi | Jun 3, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत फिल्टर चौराहा, भड़ऊ की पुलिया, पंचवटी रेलवे क्रोसिंग, सूती मिल समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 140 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।