शिकोहाबाद: सब्जी मंडी के पास गाली देने पर युवक ने 10 साल के बालक के साथ की मारपीट, किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास सोमवार की शाम नामजद युवक ने 10 साल के मोहित नामक बालक के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की है। घटना के पीछे गाली गलौज को लेकर बताई जा रही है। घायल बालक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायल बालक का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।