तहसील सिरौली गौसपुर अंतर्गत खजूरी गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बुधवार की दोपहर 3:00 बजे तक कई महत्वपूर्ण कुश्ती आयोजित हुई। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत मनीरामदास और आगरा के सूरज पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई।बृहस्पतिवार को फाइनल कुश्ती विजेता को 101000 पुरस्कार दिया जाएगा।