बालाघाट: पेंचक सिलाट में बालाघाट का जलवा, 38 पदक जीतकर प्रदेश का उपविजेता बना
राजगढ़ (ब्यावरा) में 8 से 10 मई तक आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में एकलव्य मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी बालाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को प्रदेश में उपविजेता बनाया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बालाघाट के 22 खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 10 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 38 पदक जीत