हेरहंज: झाबर दुर्गा मंडप परिसर में पांच दिवसीय श्री विष्णु कथा का हुआ प्रारंभ
हेरहंज बालूमाथ मार्ग पर स्थित झाबर ग्राम के दुर्गा मंडप परिसर में रविवार संध्या 7 बजे से 5 दिवसीय श्री विष्णु कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा 5 दिनों तक शाम 7 से लेकर 9 तक चलेगी। इस कथा को लेकर पंचायत क्षेत्र के श्रद्धालुओं में कथा श्रवण को लेकर काफी श्रद्धा देखी जा रही है और लोग काफी संख्या में कथा स्थल में पहुंच रहे हैं।