चूनावढ़ स्थानीय अस्पताल के निकट बुधवार दोपहर को 3 बजे एक युवती अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने जा रहे थे। चूनावढ़ अस्पताल के पास जीप ने टक्कर से युवती के दाएं तरफ के पैर दो जगह से टूट गया।घायल को स्थानीय चूनावढ़ सीएचसी अस्पताल लाया गया। वहां से उसको उपचार देकर 108 एंबुलेंस गाड़ी से श्रीगंगानगर रैफर किया गया है।