खरगोन। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मांगूभाई पटेल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर खरगोन पहुंचे। बरूड फाटे स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और जिला प्रशासन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जबकि जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली थीं ।