महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र के करसु गांव में आयोजित कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महेन्द्र मार्को, सरपंच भगवती पैकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।