सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र कल्लू का शव मवेशी खाने में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 8 बजे शव दिखाई देने पर गांव में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक स