गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के टॉवर चौक पर कांग्रेस का जनजागरण अभियान, दिल्ली में 14 दिसंबर को होगी 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को वोट चोर,गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने को लेकर गया के टॉवर चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा रविवार की दोपहर 12 बजे जनजागरण चलाया गया।इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने बताया कि महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होंगे।