समस्तीपुर: रामपुरा गांव में पुराने मड़वा का बाँस बदलने के विवाद को लेकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव की रहने वाली अमीरका देवी ने बताई की एक साल पहले बेटी का शादी की थी। पुराने मड़वा का एक बाँस खराब हो गया था। जिसे वे बदलवा रही थी। उसी दौरान देवर विवाद करते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर अमीरका देवी उनकी बहू और पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना रविवार 11,12 के बीच की बताई गई है।