छातापुर: छातापुर में मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश, क्षेत्र में मौसम ने अचानक बदली करवट
छातापुर में मेघ गर्जन के साथ तेज़ आंधी ओर बारिश,आज सुबह क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली,तेज़ बादल गर्जन के साथ आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया,तेज़ हवाओं के कारण पेड़-पौधे झुक गए और कई जगहों पर टहनियां टूटकर गिर गईं,बारिश के चलते सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा