जयपुर: पीएम स्वानिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विशेष ऋण शिविर का शुभारंभ किया गया
Jaipur, Jaipur | Jun 1, 2026 1 जून दिन सोमवार शाम 4:00 बजे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर निगम जयपुर द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में नगर निगम जयपुर एवं यस बैंक के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय में तीन दिवसीय विशेष पीएम स्वनिधि ऋण वितरण का शुभारंभ किया गया।