ग्वालियर गिर्द: किले की ढलान से उतरते ट्रक ने छत्तीसगढ़ के युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
ऐतिहासिक किले पर सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ से घूमने आए युवक की मौत हो गई।दरसअल छत्तीसगढ़ के सूरजपुर निवासी प्रमोद देवगन अपने पूरे परिवार के साथ किले घूमने आए थे जब परिवार किले के मुख्य गेट पर पहुंचा इसी दौरान ढलान से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने प्रमोद को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में ट्रक का पहिया प्रमोद के सीने के ऊपर से गुजर गया।