खुरई: टीहर में पत्नी और देवर के अवैध संबंधों के चलते परिवार ने खाया जहर, पुलिस जाँच में बदनामी बनी कारण
Khurai, Sagar | Jul 27, 2025 रविवार रात लगभग 9बजे जानकारी देते हुए शहरी थाना प्रभारी ने बताया कि टीहर में मनोहर लोधी के परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या के मामले में पत्नी और परिजनों के बयानों में सामने आया है कि सुरेंद्र लोधी से उसका प्रेम प्रसंग था जिसके चलते बदनामी होने के कारण ही परिवार ने सेल्फास खाकर जान दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में वैधानिक कार्यवाही होगी