कटंगी: कटंगी के सत्संग भवन में तेली साहू समाज की हुई बैठक, ब्लॉक स्तरीय समिति का किया गया गठन
रविवार को नगर के सत्संग भवन में तेली साहू समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से तेली समाज के लोग बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान समाज की नई ब्लॉक समिति का गठन किया गया। जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी भागीदारी तय की गई।