टोहाना: टोहाना में स्वर्गीय बलदेव राज सरना के पुण्य स्मृति कार्यक्रम में सम्मान और रक्तदान
टोहाना के भाटिया नगर में स्वर्गीय बलदेव राज सरना की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने श्रद्धांजलि दी। अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज के बुजुर्गों और माताओं का सम्मान किया गया, साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ।