रामपुर: गुरूवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने शाहबाद गेट से बरेली गेट तक भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
Rampur, Rampur | May 8, 2025 गुरुवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपराध नियन्त्रण, कानून व शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद गेट से बरेली गेट तक महत्वपूर्ण भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर क्षेत्राधिकारी व भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।