रामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक आकाश सक्सेना ने मीना बाजार के दुकानदारों के साथ की बैठक
Rampur, Rampur | May 8, 2025 गुरूवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक आकाश सक्सेना की अध्यक्षता में मीना बाजार के दुकानदारों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम व मामून शाह खान मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि आज दुकानदारों के विस्थापन के लिए बनाए जा रहे कॉम्प्लेक्स के डिजाइन पर चर्चा हुई।