शाहनगर: झिरिया की सफाई कर वन्य प्राणियों के लिए बनाया गया स्वच्छ जल स्रोत
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शाहनगर वन क्षेत्र के बीट बोरी (कक्ष पी-922) में बुधवार शाम करीब 4 बजे झिरिया की सफाई कर प्लास्टिक व कचरा हटाया गया। इससे वन्य प्राणियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्य में वन विभाग के अधिकारियों, समिति सदस्यों और श्रमिकों ने भाग लिया।