सीहोर नगर: कुबेरेश्वर धाम में धनतेरस पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने की बाबा की आरती, पांच क्विंटल बूंदी का लगा भोग, उमड़े श्रद्धालु
सीहोर जिला मुख्यालय के पास चिंतावलिया हेमा स्थित निर्माणधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आज शनिवार दोपहर 1:00 बजे धनतेरस का पर्व हजारों श्रद्धालुओं ने पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में मनाया इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने हजारों भक्तों के साथ बाबा भोलेनाथ की आरती की मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा और आस्था का माहौल रहा।