मथुरा: मगोर्रा पुलिस ने मथुरा रोड से तमंचा और कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
थाना मगोर्रा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार के निर्देशन में अवैध असलहा की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने रविवार सुबह करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर मथुरा रोड से एक अभियुक्त को 315 बोर के तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सौंख के न्यू कॉलोनी निवासी मुरारी पुत्र बाबूलाल का चालान कर कोर्ट भेज दिया।