हसनगंज: उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में फरहदपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर कार पलटी, कार में सवार तीन लोग घायल
उन्नाव जनपद के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फरहदपुर पुलिया के पास होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे कार सवार परीक्षार्थियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कार में सवार तीन लोग यानी परीक्षार्थी घायल हो गए घटना की जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में भर्ती करवाया है।