बैतूल नगर: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर का खूनी हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम चुनाघोसाही निवासी 51 वर्षीय लिगूं गिरदू वीके रविवार शाम करीब 5 बजे अपने खेत में गुल्ली बिन रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर खेत में पहुंचा और उन पर हमला