छपरा सदर विधानसभा के विधायक छोटी कुमारी रविवार को छपरा सदर विधानसभा अंतर्गत दुर्गा मंदिर, बैजुटोला, रिविलगंज (सारण) में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन एवं संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मिलकर पूजा अर्चना किया. साथ ही श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला.