बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 137 पर टीएचआर यानी टेक-होम राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ सुनीता कुमारी, महिला सुपरवाइजर सीमा कुमारी तथा आंगनबाड़ी