कानपुर में तेज रफ्तार का कहर!
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी जा रहे छात्र को तेज रफ्तार थार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद भाग रहे थार चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
📍 स्थान: कल्याणपुर, कानपुर
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Kalyanpur #RoadAccident #Thar CCTV
Mathura, Mathura | Jul 28, 2026