नगर नौसा: नगरनौसा के SBI बैंक के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्कर, एक जख्मी
रविवार को नगरनौसा के SBI बैंक के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गया जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास की लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया। जख्मी बाईक चालक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चन्दकुरा गांव निवासी राजकिशोर प्रसाद के लगभग 25 वर्षीय पुत्र राजू कुमार है।