जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। नर्मदापुरम जिले भर में इस परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह से दोपहर करीब 2 बजे तक चली। सभी केंद्रों पर कुल 4986 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था थी। जिसमें 4180 विद्यार्थी उपस्थित रहे।806 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।