अंबाह: वित्त का पूरा पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल
Ambah, Morena | May 10, 2026 चांदकपुरा और वित्त का पूरा पुलिया के बीच एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक रामकृष्ण माहौर का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि चरण सिंह के सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें रेफर किया गया। सुरेश जाटव के सिर और कंधे तथा गुड्डी के कमर में चोट आई। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।